Doiwala Bus Accident: देहरादून से दिल्ली लौट रही बरातियों से भरी बस हादसे की शिकार, मच गई चीख-पुकार

 

डोईवाला। Doiwala Bus Accident: देहरादून से दिल्ली वापस लौट रही बरातियों से भरी बस लच्छीवाला में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम देहरादून के नेहरू कॉलोनी में बरातियों से भरी बस पहुंची थी। गुरुवार को वापस दिल्ली लौटते समय सुबह 10:00 बजे लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हादसा हो गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में किया जा रहा घायलों का उपचार

बस दुर्घटना में करीब 12 यात्री घायल हुए हैं। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में उपचार किया जा रहा है।

बस चालक का नाम बबलू है। उक्‍त बस संगम विहार साउथ दिल्ली से बरात लेकर नेहरू ग्राम आई थी। 42 सीटर बस में करीब 30 बराती सवार थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *