देहरादून। उत्तराखंड में वर्षा के तेज दौर शुरू होने का पूर्वानुमान है। चार धाम यात्रा मार्ग भूस्खलन से लगातार बाधित हो रहे हैं। यात्रा जारी है। वहीं शनिवार को दोपहर 12 बजे अगले 03 घंटों में राज्य के सभी 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया।
जोरदार बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर, उत्तरकाशी में कुछ जगहों पर बड़कोट, गंगोत्री, केदारनाथ, सोनप्रयाग, बदरीनाथ, जोशीमठ, ऋषिकेश, नासूरी, कोटद्वार, रानीखेत, मुनश्यारी, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा, चंबा, नरेंद्रनगर, तथा आस पास के क्षेत्रो में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और जोरदार बारिश होने की बहुत संभावना है।
आज देहरादून, नैनीताल समेत चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, चंपावत व बागेश्वर के लिए वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून जिला प्रशासन ने अलर्ट को देखते हुए आज शनिवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यात्रियों से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की गई है।