Weather Update: दून में आंशिक बादल मंडराने से पारा गिरने के आसार, पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश

देहरादून। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे दिन में तपिश बरकरार है। हालांकि, सुबह-शाम ठंडक महसूस की जा रही है। दून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में भी आंशिक बादल मंडरा सकते हैं। जिससे पारे में गिरावट आने और ठंडक बढ़ने की आशंका है।

अक्टूबर समाप्त होने वाला है और मानसून की विदाई के बाद से ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा का क्रम थमा हुआ है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा और चोटियों पर हिमपात भी हुआ, लेकिन बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क है। दून में भी चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। सुबह-शाम ठंडक बढ़ने लगी है।

 

पारे में आ सकती है मामूली गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। दून में आंशिक बादल मंडराने के आसार हैं और पारे में मामूली गिरावट आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *