उत्तराखंड में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नौ डग्गामार डीलक्स बसें की सीज; 50 का चालान

 

देहरादून। प्रदेश में परिवहन विभाग को लाखों के टैक्स की चपत लगाकर दौड़ रही डग्गामार निजी बसों के विरुद्ध सचिव परिवहन बृजेश संत के आदेश पर शनिवार रात से रविवार शाम तक ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। देहरादून, हरिद्वार, रुड़की व ऋषिकेश में चलाए गए अभियान में 50 बसों का चालान जबकि नौ बसों को सीज किया गया। इस दौरान बसों के साथ ही अवैध रूप से संचालित हो रहे अवैध यात्री व भार वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 181 बसों का चालान जबकि 15 को सीज किया गया। वहीं, चेकिंग से बचने को देहरादून आइएसबीटी के पास चार डग्गामार बसों के चालक-परिचालक बसों को लावारिस छोड़ फरार हो गए। इन बसों का भी चालान किया गया।

प्रदेश में डग्गामार बसों पर कार्रवाई को लेकर पिछले दोनों रोडवेज कर्मचारियों हुई हड़ताल के दौरान सचिव परिवहन ने आरटीओ प्रवर्तन को 15 दिन विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई का आदेश दिया था। इसी क्रम में आरटीओ के आदेश पर शनिवार रात से चलाए गए अभियान में देहरादून, हरिद्वार, रुड़की व ऋषिकेश की प्रवर्तन टीमों ने एकसाथ कार्रवाई की। इससे डग्गामार बस संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *