Dehradun News: सम्मोहित कर ले लिया डेबिट कार्ड, निकाल लिए 1.26 लाख

 

Dehradun

आईएसबीटी पर खड़ा युवक एक ठग के जाल में फंस गया। ठग ने उसे रुड़की जाने के लिए मोटरसाइकिल पर बैठाया और रास्ते में उसे सम्मोहित कर दिया। उसके डेबिट कार्ड ले लिए और पिन भी जान लिया। युवक के खाते से 1.26 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

घटना 30 मई की बताई जा रही है। पीड़ित चमन सिंह निवासी आदर्श नगर रुड़की ने पुलिस को शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह 30 मई की शाम करीब साढ़े छह बजे आईएसबीटी पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक मोटरसाइकिल सवार वहां आया और कहने लगा कि वह भी रुड़की जा रहा है। उसके पास एक छोटी कार है, जो अगले फ्लाईओवर के पास खड़ी है। चमन सिंह व्यक्ति की बातों पर विश्वास कर उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गए। उसने फ्लाईओवर खत्म होने के बाद चमन को उतार दिया और कुछ देर बाद दो लोगों को लाया। इन लोगों को भी उसने सवारी ही बताया। कुछ देर बाद उसने चमन सिंह को सम्मोहित कर दिया। चमन सिंह के अनुसार उन्हें नहीं पता कि किस तरह उन्होंने अपना डेबिट कार्ड उसे दे दिए और फिर पिन भी बता दिए। कुछ देर बाद मैसेज आया तो पता चला कि उनके एक खाते से एक लाख नौ हजार रुपये और दूसरे से 15 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। उसके बाद जैसे-तैसे खुद को संभालते हुए अपने घर चले गए। अब इस संबंध में शिकायत की है। एसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि चमन सिंह की शिकायत पर मुदकमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *