Dehradun: थाने में घुसकर दारोगा की वर्दी पर हाथ डाला, बटन तोड़े; मुकदमा दर्ज

 

विकासनगर। Dehradun Crime: थाना सेलाकुई में घुसकर पूर्व सैनिक समेत कुछ लोगों ने रात्रि अधिकारी दारोगा की वर्दी पर हाथ डाल दिया और बटन तोड़ डाले, दारोगा को जाति सूचक शब्द कहे। थाने में अन्य पुलिस कर्मियों के साथ भी अभद्रता की।

पुलिस के समझाने बुझाने पर भी नहीं माने। पुलिस ने रात्रि अधिकारी की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि में मुकदमा दर्ज किया है।

सेलाकुई थाने के रात्रि अधिकारी दारोगा अनित कुमार ने तहरीर में कहा कि शनिवार की रात में करीब सवा दस बजे उन्हें राजवंश तिवारी ने सूचना दी कि राजारोड पर भागीरथी फेस एक में दो लड़के एक लड़की पकडे़ हैं।

दारोगा के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग

सूचना पर थाने से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। जहां से आदित्य, जीत व एक लड़की को पुलिस सुरक्षा के दृष्टिगत थाने ले आयी। जिनके पीछे निरंजन चौहान, राजवंश तिवारी, उनका पुत्र, अन्य करीब 8-10 व्यक्ति थाने आए।

रात्रि अधिकारी दारोगा अनित कुमार ने लड़के, लड़की व निरंजन चौहान आदि से वार्ता की जा रही थी कि निरंजन चौहान, राजवंश तिवारी व अन्य लोगों ने थाना पर सुरक्षा की दृष्टि से लाये गये लडके व लडकी के साथ बत्तमीजी से बात करते हुए उग्र होने लगे। दारोगा के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।

कहने लगे पुलिस क्षेत्र में काम नहीं कर रही है। पुलिस के समझाने के बाद भी आरोपितों ने गाली गलौच शुरू कर दी। निरंजन चौहान फौजी व उनके साथ आए व्यक्ति दारोगा को जाति सूचक शब्द कह कर कहने लगे कि पुलिस को जुलूस निकालेंगे। इसी के साथ ही दारोगा व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *