Dehradun
डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज, देहरादून को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से ए प्लस ग्रेड प्रदान किया गया है। कालेज की ओर से कहा गया कि ए प्लस ग्रेड प्राप्त करना डॉल्फिन महाविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।
संस्थान की ओर से बताया गया कि नैक की ओर से ए प्लस ग्रेड प्राप्त कर डॉल्फिन महाविद्यालय राज्य के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में शामिल हो गया है। नैक मूल्यांकन के द्वितीय चरण में डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज एक मात्र महाविद्यालय है, जिसने नैक की ओर से ए प्लस ग्रेड प्राप्त किया। डॉल्फिन महाविद्यालय एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्व विद्यालय से संबद्ध है। प्राचार्य डॉ. शैलजा पंत ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। कहा, यह सम्मान हमारे समर्पित संकाय, मेहनती छात्रों और प्रशासनिक योग्यता का परिणाम है। संस्थान की आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. श्रुति शर्मा ने कहा कि डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट छात्रों के चहुमुंखी विकास व उनकी प्रतिभा को बहुआयामी दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर है।