राह में चलते मोबाइल पर बात करते हैं तो हो जाइए सावधान! कहीं आप भी न बन जाएं हादसे का शिकार

 

देहरादून। Dehradun News: अगर आप भी राह चलते मोबाइल में बात करते हैं तो इस खबर को ध्‍यान से पढ़ें। देहरादून के राजपुर रोड स्थित मालसी के निकट पुलिया पर फोन करते हुए एक अधेड़ नीचे गिर गया।

हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आशीष गुंसाई निवासी काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उम्र लगभग 34 वर्ष के रूप में हुई है।

डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

राजपुर थानाध्यक्ष पीड़ी भट्ट ने बताया कि बुधवार देर रात कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति मालसी डियर पार्क के पास पुलिया से गिर गया है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च अभियान चलाया गया। पुलिया से नीचे गिरे व्यक्ति को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय कोरोनेशन भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फोन पर बात करते समय फिसला पैर

पूछताछ में पता चला कि पीयूष अधिकारी निवासी ग्राम दुर्गापुरी पोस्ट नींबूचौड़ कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल तथा आशीष गुसांई निवासी काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नशे की हालत में मालसी पुलिया पर बैठे थे। जिसमें से आशीष का फोन पर बात करते समय पैर फिसल गया और वह मालसी पुलिया से नीचे गिर गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *