दून न्यूज़ पेपर एजेंट एसोसिएशन पल्टन बाजार ने दी शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

 

देहरादून

आज सुबह 5 बजे पल्टन बाजार सेंटर में दून न्यूज़ पेपर एजेंट एसोसिएशन के सभी समाचार पत्र विक्रेता उत्तराखंड के पांचो शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए।

सभी ने नम आँखों से दो मिनट का मौन रखा और सभी कि आत्मा कि शांति के लिए प्रार्थना कि।

एसोसिएशन के पदाधिकारी श्री हरप्रीत सिंह ने कहा की शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।हम सभी शहीदों के परिवार के साथ खड़े हैं।

श्री राकेश कुमार भट्ट ने कहा कि आखिर कब तक हमारे जवान शहीद होते रहेंगे। आतंकवादीयो कि इस कायराना हरकत का मुहतोड़ जवाब देना होगा।

आदित्य न्यूज़ एजेंसी के श्री जैन जी ने कहा कि हमें अपने बच्चों को अपने शहीदों के वीरता के बारे में बताना चाहिए।

मौन सभा में हरप्रीत सिंह, ललित जोशी, राकेश कुमार भट्ट, कैलाश सेमवाल, बिजेंद्र सेमवाल, अनिल सोनी, मनीष अरोड़ा, अनिल भट्ट, नरेंद्र, राकेश शर्मा, गुमान सिंह, नीतू, आदित्य न्यूज़ एजेंसी से श्री जैन जी, गुप्ता न्यूज़ एजेंसी से जसवंत, अतुल, ठाकुर, राजेंद्र भट्ट, राजेश रावत,मुकेश मित्तल, कुलदीप सिंह, मनोज तिवारी आदि अन्य समाचार पत्र विक्रेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *