देवर से थे भाभी के नाजायज संबंध; नाराज होकर पति ने उठाया खौफनाक कदम, पहले की बीवी की हत्या फिर…

यूपी के संतकबीरनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां छोटे भाई के साथ बीवी के प्रेम संबंध के शक में एक पति ने खौफनाक कदम उठा लिया। पहले उसने पत्नी की बेरमी से हत्या कर दी। फिर बंद कमरे में फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। ये घटना होली की देर रात की है। दूसरी ओर सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची व मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ये घटना नंदौर गांव का है। ग्रामीणों के मुताबिक नर सिंह की आठ साल पहले लक्ष्मी के साथ शादी हुई थी। इस बीच लक्ष्मी का अपने ही देवर से प्रेम संबंध हो गया। जब इस बात की भनक नर सिंह को लगी जिसके बाद दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। होली की देर रात किसी बात को लेकर नर सिंह और लक्ष्मी की एक बार फिर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते पति अपना आपा खो बैठा और धारदार हथियार से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह कमरे में जाकर फांसी के फंदे से लटक गया। घटना की जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

शादी की जिद करने पर शादीशुदा प्रेमी ने की तीन बच्चों की मां की हत्या

10 मार्च को बिजनौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां शादी की जिद करने पर प्रेमी ने पिता और चार रिश्तेदारों के साथ मिलकर प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। यहां तक कि पहचान छिपाने के लिए उसने धारदार हथियार से सिर धड़ से अलग कर दिया था। पकड़े न जाए इसके लिए सिर पर तेजाब डालकर मालन नदीं में फेंक दिया। तीन दिन बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीन को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के तीन बच्चे भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *