Dehradun News: स्टंटबाजों की धरपकड़… वायरल होने के शौक ने पहुंचाया हवालात, – Rajdhani Ki Hunkar

Dehradun News: स्टंटबाजों की धरपकड़… वायरल होने के शौक ने पहुंचाया हवालात,

देहरादून। मालदेवता क्षेत्र में चौपहिया वाहनों से स्टंट करने वाले युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके तीन लग्जरी वाहन भी सीज कर दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि मालदेवता क्षेत्र में एक वीडियो प्रसारित हो रहा था, जिसमें कुछ युवक लग्जरी वाहनों से स्टंट कर रहे थे। वीडियो का संज्ञान लेकर तत्काल थानाध्यक्ष रायपुर को दिशा निर्देश जारी किए गए।

रायपुर थाना पुलिस ने वाहन चालकों के संबंध में जानकारी जुटाते हुए बीच सड़क पर स्टंट कर रहे दो थार व एक सफारी वाहन को सीज किया। वहीं तीनों वाहनों के चालक अमित गर्ग निवासी राजपुर रोड, ऋतिक निवासी आईडीपीएल कालोनी ऋषिकेश व मेहुल वर्मा निवासी नत्थनपुर नेहरू कालोनी को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *