कांग्रेस के बडे नेता ने ‘शनि’ से कर दी पीएम मोदी की तुलना, बोले- देश को परेशान किया, 4 जून को मिलेगा छुटकारा – Rajdhani Ki Hunkar

कांग्रेस के बडे नेता ने ‘शनि’ से कर दी पीएम मोदी की तुलना, बोले- देश को परेशान किया, 4 जून को मिलेगा छुटकारा

 

Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव प्रचार में जमकर विवादित बयान दिए जा रहे हैं। अब कर्नाटक कांग्रेस के नेता और राज्य की विधानसभा के पूर्व स्पीकर के आर रमेश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना ‘शनि’ से की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘शनि’ है, जिन्होंने देश को परेशान कर दिया है। रमेश कुमार के इस बयान के बाद बीजेपी की तरफ से भी पलटवार किया गया है।

कर्नाटक विधानसभा के छह बार के विधायक रमेश कुमार ने रविवार को कहा, “मुर्गे बांग दें या न दें, सुबह का सूरज जरूर निकलेगा और गौतम (कांग्रेस कोलार लोकसभा उम्मीदवार – केवी गौतम) भी जरूर जीतेंगे। कर्नाटक में कांग्रेस जरूर जीतेगी। मोदी साहब, हम 4 जून का इंतजार कर रहे हैं, ताकि इस देश को शनि से छुटकारा मिल सके जिसने इसे परेशान किया है।”

आपको बता दें कि वैदिक एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, आमतौर पर शनि को अशुभ ग्रहों में से एक माना जाता है। कोलार जिले में एक पब्लिक मीटिंग को संबोधित करते हुए रमेश कुमार ने कहा, “तुम (मोदी) शनि हो, जिसने इस देश को परेशान किया है। तुम उस सीट पर बैठ गए हो जिसपर कभी इंदिरा गांधी का कब्जा था।”

 

बीजेपी की तरफ से बी वाई विजयेंद्र ने किया पलटवार

रमेश कुमार पर पलटवार करते हुए राज्य के पूर्व सीएम येदियुरप्पा के बेटे और कर्नाटक बीजेपी प्रमु बी वाई विजयेंद्र ने कहा कि अगर कुते भौकेंगे तो क्या दुनिया खत्म हो जाएगी? किसी को इस बात से मतलब नहीं आप क्या कह रहे हो।

कर्नाटक बीजेपी चीफ बी वाई विजयेंद्र ने कहा कि आपने अरबों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जिस ‘शनि’ शब्द का इस्तेमाल किया है, उसका इस्तेमाल केवल वही लोग कर सकते हैं जो ‘शनि संतानदा पार्टी’ की छाया में खड़े हैं, जिसमें कोई शालीनता और संस्कृति नहीं है।

रमेश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक बार तुमने अपने मुंह से कहा था – ‘कांग्रेस में भ्रष्ट लोगों ने अपनी चार पीढ़ियों के लिए बैठकर खाने का इंतजाम किया है’। उन्होंने आगे कहा कि क्या कुत्तों के भौंकने से दुनिया खत्म हो जाएगी? किसी को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या कह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *