कई सवाल छोड़ गया यह नया प्रोमो, क्या फिर से अनुज के घर में लौटेगी अनुपमा? – Rajdhani Ki Hunkar

कई सवाल छोड़ गया यह नया प्रोमो, क्या फिर से अनुज के घर में लौटेगी अनुपमा?

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ का एक नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसमें अनु को अनुज कपाड़िया के घर में दिखाया गया है। अनुपमा सीरियल का यह नया प्रोमो वीडियो मेकर्स ने ऐसे वक्त में जारी किया है जब एक तरफ तोषू की गिरफ्तारी वाला सीक्वेंस खत्म हुआ है और दूसरी तरफ परी की नाराजगी वाला सीक्वेंस शुरू होने जा रहा है। हालांकि यह नया स्पॉयलर वीडियो अपने पीछे कई सवाल भी छोड़ जाता है।

शुरू होगा अनुपमा की जिंदगी में नया चैप्टर

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ टीआरपी लिस्ट में लगातार पहले नंबर पर बना हुआ है। बात नए प्रोमो वीडियो की करें तो इसमें दिखाया गया है कि एक विशालकाय स्टेज पर अनुपमा डांस कर रही है और फिर पर्दे के पीछे से उसकी बेटी भी मैचिंग आउटफिट में स्टेज पर आती है। इसी दौरान अनुपमा का पर्दे में पांव उलझता है और अनुपमा की नींद खुल जाती है। प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुपमा कपाड़िया हाउस में है।

पूरा होगा अनुपमा का बेटी को लेकर सपना?

अनुपमा की जब आंख खुलती है तो उसकी बेटी आध्या उसके सामने ही खड़ी होती है। आध्या अपनी मां से पूछती है कि आप यहां क्या कर रही हैं? जवाब में अनुपमा कहेगी कि बेटा मैं तो…. इससे पहले कि अनुपमा कुछ कहे, आध्या उसे कई जली-कटी बातें सुना देगी। अनुपमा के पास भी कोई ऑप्शन नहीं रहेगा और वह चुपचाप कमरे से बाहर आ जाएगी। जब अनुज कपाड़िया आध्या को समझाने की कोशिश कर रहा होगा तो अनुपमा उसे रोक देगी।

अनुपमा देगी अनुज कपाड़िया को यह जवाब

अनुपमा कहेगी कि दर्द मैंने दिया है तो उसकी दवा भी मैं ही करूंगी। फैन थ्योरीज की मानें तो अनुपमा अब फिर एक बार कपाड़िया मेंशन में वापसी करेगी और अपनी गोद ली बेटी आध्या के दिल में जगह बनाएगी। लेकिन क्या वो कामयाब होगी? इस सवाल का जवाब जानने के लिए अभी फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा। इसके अलावा यह भी एक सवाल है कि अनुपमा के कपाड़िया मेंशन में पहुंचने की वजह क्या है? क्या उसे किंजल के घर से निकाल दिया गया है? ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब दर्शकों को अपकमिंग एपिसोड में मिलेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *