Congress Manifesto 2024: कांग्रेस युवाओं को फ्री में देगी 1 लाख या फिर करनी होगी मेहनत? राहुल गांधी ने बताया – Rajdhani Ki Hunkar

Congress Manifesto 2024: कांग्रेस युवाओं को फ्री में देगी 1 लाख या फिर करनी होगी मेहनत? राहुल गांधी ने बताया

 

 

कांग्रेस ने गुरुवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें राहुल गांधी कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र का फीडबैक देख  रहे हैं। लोगों से बातचीत के बाद राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 10,000 से अधिक ईमेल और 2 लाख टिप्पणियों का फीडबैक लिया है।

 

लोकसभा चुनाव 2024

अपनी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर राहुल गांधी ने अधिक से अधिक लोगों से फीडबैक देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जनता के फीडबैक  से कांग्रेस बेहतर तरीके से अपने वादों को साथ आगे बढ़ पाएगी

 

इस बीच कांग्रेस ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो साझा किया, जिसमे वे पार्टी की यात्रा के दौरान मिले सुझावों पर फीडबैक चेक कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा उन्होंने सभी तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 10,000 से अधिक ईमेल और 2 लाख टिप्पणियों का फीडबैक लिया। इस दौरान राहुल गांधी माधुरी नाम की महिला को फोन किया जिसने कांग्रेस को ईमेल लिखा था।

 

दरअसल, माधुरी ने कांग्रेस को एक लंबा ई- मेल लिखा था। जिसमें महिला ने पूछा कि क्या टैक्स पर आपके पास कोई विशेष सुझाव है? फोन पर भी बातचीत के दौरान माधुरी ने बैंकिंग और शिक्षा लागत का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने माधुरी से उनके परिवार के बारे में पूछा और पता चला कि उनका बेटा, जो 12वीं कक्षा का छात्र है, एआई इंजीनियरिंग में रुचि रखता है। राहुल गांधी ने कहा, “एआई पर मेरी एक रोमांचक जूम बातचीत है। मैं देखूंगा कि क्या हम कब उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।”

 

बता दें कि कांग्रेस ने पिछले हफ्ते यानी कांग्रेस ने 5 अप्रैल को ‘न्याय पत्र’ नाम से अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें एमएसपी की कानूनी गारंटी, हर गरीब परिवार के युवाओं को प्रति वर्ष 1 लाख रुपये, जाति जनगणना, जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना, अग्निपथ योजना को खत्म करना, 50% नौकरी शामिल है। महिलाओं के लिए कोटा, LGBTQIA+ को कानूनी मान्यता जैसे कई बड़े वादे शामिल हैं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *