PM Modi In Chhattisgarh: बस्‍तर में जमकर गरजे PM मोदी, बोले- मैं आराम करने के लिए नहीं, गरीबों के लिए 24 बाय 7 और 2047 के लिए हूं – Rajdhani Ki Hunkar

PM Modi In Chhattisgarh: बस्‍तर में जमकर गरजे PM मोदी, बोले- मैं आराम करने के लिए नहीं, गरीबों के लिए 24 बाय 7 और 2047 के लिए हूं

 

 

 

 

 

जगदलपुर। PM Modi Visit Bastar: छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर जिले के भानपुरी से लगे आमाबाल गांव में चुनावी सभा को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंच पर मोटा अनाज से स्‍वागत किया। पीएम मोदी ने मंच से बलिराम कश्‍यप को याद किया।

 

उन्‍होंने कहा, यहां का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां मैं और बलिराम जी ने दौरा नहीं किया है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां हम न गए हो। जो पुरुषार्थ हमने किया, उसका ही आज परिणाम है। आदिवासी कल्याण के लिए बलिराम जी के साथ हमेशा बहुत कुछ करने के लिए प्रयास करते रहते थे, कोई कमी नहीं रहने देते थे।

पीएम मोदी ने कहा, भाजपा ने गरीबों के लिए क्या किया? इसका उदाहरण बस्तर है। बस्तर से ही आयुष्मान योजना की शुरुआत की थी। देशभर में सस्ता इलाज, सस्ती जांच का केंद्र बना।

प्रधानमंत्री ने कहा, मोदी ने 11 हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्र खोले हैं। उन पर 80% छूट के साथ दवाएं मिलती हैं। इससे गरीबों को 30 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है। इसलिए ही आज देश का गरीब कह रहा है कि खर्च कम कराए, बचत बढ़ाए बार बार – फिर एक बार मोदी सरकार।

उन्‍होंने कहा, पिछले दस साल में देश कहां से कहां पहुंचा देश ने कितनी प्रगति की है। आप सबका साथ मिला है, आपका आभार व्यक्त करने आया हूं। एक दृष्टि मिली है, आधारशिला मजबूत हुई। बस्तर के लोगों ने मोदी की गारंटी पर मोहर लगाई है। आज उसी विश्वास पर पूरा देश कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार।

मोदी बोले- गरीबी खत्म नहीं करूंगा चैन से नहीं बैठूंगा

 

बस्‍तर की चुनावी सभा में पीएम मोदी ने कहा, जब घर में राशन नहीं होता था तब मां पर क्या बीतती थी मुझे पता है। जब तक गरीबी खत्म नहीं करूंगा चैन से नहीं बैठूंगा। उन्‍होंने कहा, कोरोना काल में मैने कहा था मैं देश के हर गरीब के साथ खड़ा हूं।

मोदी ने आपको मुफ्त टीका लगाया, गरीबों को मुफ्त राशन की दुकानें खुलवाई। मुफ्त राशन और मुफ्त वैक्सीनेशन के लिए 4 लाख करोड़ खर्च की गई। आगे भी मुफ्त राशन की योजना जारी रहेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, मोदी आराम करने के लिए नहीं काम करने के लिए पैदा हुआ। यह 24 बाय 7 और 2047 के लिए है। राम मंदिर बनने पर राम के ननिहाल छत्‍तीसगढ़ में भी खुशी, रामनवमी आ रही है, रामलला झोपड़ी में नहीं अब अपने मंदिर में हैं।

 

भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है तो सिर फोड़ने की धमकी दे रहे

छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है, युवाओं पर हुए धोखे की जांच चल रही है। तब लाठी से सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। मोदी गरीब है, सिर ऊंचा करके चलता है। धमकी से डरने वाला नहीं है मोदी, जिन्होंने गरीबों को लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद यह पीएम मोदी का पहला दौरा होगा। पीएम बस्तर के आमाबाल गांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

इससे पहले रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश किरण देव सिंह ने कहा, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की बात होती है तो छत्तीसगढ़ के विकास की बात होती है। 10 वर्षों में विकास की ऊंचाई प्राप्त की है। सभी गरीब परिवार के पास प्रधानमंत्री जी की योजनाएं हैं। इस बार 11 के 11 सीट जीत कर आपको भेंट करेंगे।

डिप्‍टी सीएम अरुण साव ने रैली में कहा, विष्‍णुदेव साय जब से मुख्यमंत्री बने हैं तब से मोदी जी की गारंटी को एक-एक करके पूरा करने में जुटे हैं। भूपेश बघेल 4 किश्तों में धान का पैसा दे रहे थे और आखिरी किश्त में कटौती कर रहा था, लेकिन विष्णु देव साय जी की सरकार ने पूरा पैसा एक साथ देने का काम किया।

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, दुनिया को संदेश देने वाले, दुनिया को मार्गदर्शन देने वाले माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीर गुंडाधूर की धरती पर आ रहे हैं। युवा, महिला, किसान, मजदूर सबका सम्मान इस सरकार ने किया है जो इतिहास में दर्ज होने जा रहा है।

रैली में मंत्री केदार कश्‍यप ने कहा, विजय शंखनाद बस्तर से शुरू हो रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस जनहित के कार्यों पर मोहर लगा रहे हैं, उसे मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय जी की सरकार तत्परता से कर रही है।

‘विजय संकल्प’ रैली को संबोधित करते हुए उपमुख्‍यमंत्री विजय शर्मा जमकर गरजे। उन्‍होंने कहा, एक समय पाकिस्तान कश्मीर मांगता था, आज आटा मांग रहा है। वो घुसपैठ किया करते थे, आज मारे जा रहे हैं। आज श्रीनगर में रात 9 बजे के बाद लोग फिल्म देखने जाते हैं। यह पूरी स्थिति बदल गई है, आज नार्थ ईस्ट के राज्यों में भी परिस्थिति बदल गई है ।

बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हेमंंत कश्‍यप ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस उम्‍मीदवार और पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, जिन लोगों की वजह से बस्तर बदनाम है, उनको कांग्रेस ने लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है।

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘विजय संकल्प’ रैली पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, हम (मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री) रैली में शामिल होने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है। आज की रैली सफल होगी ही और प्रभावी भी होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *