Gold Price Today: शादियां शुरू होते ही रिकॅार्ड सस्ता हुआ सोना, सिर्फ 39500 रुपए प्रति तौला में करें खरीदारी – Rajdhani Ki Hunkar

Gold Price Today: शादियां शुरू होते ही रिकॅार्ड सस्ता हुआ सोना, सिर्फ 39500 रुपए प्रति तौला में करें खरीदारी

नई दिल्ली :

Gold Price Today: खरमास खत्म हो गया है, शादियों का सीजन शुरू हो चुका है. ऐसे में ज्वैलर्स की दुकानों पर सोने की भीड़ देखी जा सकती है. अचानक से आज सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई. सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 68,800 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 72,240 रुपए दर्ज किया गया है. लेकिन यहां बात हो रही है 14 कैरेट के सोने की, यदि आप भी 14 कैरेट के सोने की ज्वैलरी बनवाना चाहते हैं तो आपको 39500 रुपए प्रति तौला के हिसाब से ज्वैलरी मिल जाएगी.. हालांकि आपको बता दें कि 14 कैरेट के सोने से 60 फीसदी ही गोल्ड पाया जाता है.

बिना सीजन बाजर गुलजार 

मेरठ सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक भले ही शादियां जुलाई में कम हों लेकिन सबसे ज्यादा दाम इसी माह गोल्ड के बढ़े. आज दामों में कुछ गिरावट जरूर दर्ज की गई है. फिलहाल लोग ज्यादातर ज्वैलरी 14 और 18 कैरेट के सोने में बनवा रहे हैं. इस सोने की ज्वैलरी सस्ती पड़ती है. क्योंकि इसमें मिलावट होती है. एक्सपर्ट तो यहां तक बता रहे हैं शादियों में ज्यादातर ज्वैलरी इसी सोने की बनाई जाती हैं. 14 कैरेट में 58.5 फीसदी ही सोना होता है. हालांकि इस बार सोने के रेटों ने रिकॅार्ड तोड़ा है. पहली बार ऐसा हुआ है जब सोना रिकॅार्ड 72 हजार के पार पहुंचा है.

यहां जानें कैरेट का खेल

24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी सोना

23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी सोना

22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी सोना

21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी सोना

18 कैरेट का सोना 75 फीसदी सोना

17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी सोना

14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी सोना

9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी सोना होता है

 

हालांकि आपको बता दें कि 9 कैरेट में कोई भी ज्वैलरी नहीं बनवाता है. कुछ ही लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं. ऐसे परिवार शादी के मौके पर 9 कैरेट की ज्वैलरी बनवा लेते हैं. बुलियन मार्केट से मिली जानकारी के मुताबिक ज्यादातर ज्वैलरी 18 और 22 कैरेट के सोने से बनाई जातीनई दिल्ली :

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *