Uttarakhand Crime: शिमला बाईपास रोड पर कूड़े से आ रही दुर्गंध, लोगों ने देखा तो मच गया हड़कंप – Rajdhani Ki Hunkar

Uttarakhand Crime: शिमला बाईपास रोड पर कूड़े से आ रही दुर्गंध, लोगों ने देखा तो मच गया हड़कंप

 

मंगलवार शाम को कोतवाली पटेल नगर में सूचना प्राप्त हुई कि बड़ोवाला क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास खाले में शव पड़ा है। पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा वहां पहले से क्षेत्रवासियों की भीड़ जमा थी और शव से दुर्गंध उठ रही थी। पुलिस के अनुसार खाले में एक महिला व एक करीब तीन माह के शिशु का शव दो से तीन दिन पुराना शव बरामद हुआ

देहरादून। शिमला बाईपास रोड पर बड़ोवाला में एक महिला और शिशु का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। खाले में कूड़ के बीच शव पड़े देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। हालांकि, अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मंगलवार शाम को कोतवाली पटेल नगर में सूचना प्राप्त हुई कि बड़ोवाला क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास खाले में शव पड़ा है। पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, वहां पहले से क्षेत्रवासियों की भीड़ जमा थी और शव से दुर्गंध उठ रही

एक महिला व तीन माह के शिशु का शव बरामद

पुलिस के अनुसार, खाले में एक महिला व एक करीब तीन माह के शिशु का शव दो से तीन दिन पुराना शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शव के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला और न ही क्षेत्र में किसी ने शव की पहचान की।

शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वहीं, क्षेत्रवासियों ने महिला और बच्चे की हत्याकर शव को पुल के पास खाले में फेंके जाने की आशंका जताई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *