Uttarakhand: नाले में पड़ा मिला नवजात, मुंह में थी रबड़ और चल रही थीं सांसें; पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती – Rajdhani Ki Hunkar

Uttarakhand: नाले में पड़ा मिला नवजात, मुंह में थी रबड़ और चल रही थीं सांसें; पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

उत्तराखंड

चमोली में आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक नवजात संदिग्ध हालत में नाले में पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है।

चमोली कोतवाली के अंतर्गत रांगतोली गांव में आम रास्ते के पास नाले में एक नवजात संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। बृहस्पति वार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे गोशाला जा रही एक महिला ने रास्ते के किनारे नवजात पड़ा होने की सूचना ग्राम प्रधान को दी

प्रधान और ग्राम प्रहरी मौके पर पहुंचे। प्रधान संतोष गुसांई ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो नवजात पड़ा मिला। उसके मुंह में बोली को बांधने वाला रबड़ डाला गया था। कहा कि जब उन्होंने मुंह से रबड़ निकाला तो नवजात की सांसें चल रही थी।

तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। नवजात को स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *