विकासनगर में प्रेम प्रसंग के चलते दिनदहाड़े गोलीबारी, आदमी की मौत और महिला गंभीर घायल – Rajdhani Ki Hunkar

विकासनगर में प्रेम प्रसंग के चलते दिनदहाड़े गोलीबारी, आदमी की मौत और महिला गंभीर घायल

विकास नगर (देहरादून)। देहरादून जिले की कोतवाली विकास नगर अंतर्गत बुधवार को कल्याणपुर में गोली चलने की घटना सामने आई है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है।

दोनों को गोली लगी है। मामला प्रेम प्रसंग से संबंधित बताया जा रहा है।

मरने वाले व्यक्ति का नाम कमलेश निवासी चकराता है। जबकि गोली से गंभीर घायल महिला संगीता को उप जिला चिकित्सालय विकास नगर से ग्राफिक एरा अस्पताल भेजा गया है।

प्रथम दृश्य जांच में आया कि कमलेश ने पहले संगीता को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *