Dehradun: कार खाई में गिरने से एक युवक की मौत, दो दोस्त घायल, शराब के नशे में अनियंत्रित हुआ वाहन – Rajdhani Ki Hunkar

Dehradun: कार खाई में गिरने से एक युवक की मौत, दो दोस्त घायल, शराब के नशे में अनियंत्रित हुआ वाहन

Dehradun

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के फूलसेनी मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी मामूली रूप से घायल हो गए।

देहरादून प्रेमनगर थाना क्षेत्र के फूलसेनी मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसके दो दोस्त मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि फूलसेनी मोड़ पर एक कार सड़क से नीचे खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार में सवार तीनों युवक आपस में दोस्त थे और घूमने के लिए निकले थे।

पुलिस के मुताबिक तीनों ने शराब का सेवन किया था। फूलसेनी मोड़ पर रास्ते का सही अंदाजा नहीं लग पाने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे जा गिरी।

हादसे में कार चला रहे 27 वर्षीय नवलपुरी, निवासी कैनाल रोड, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार मयंक जोशी (23) और सागर सावंत (23), दोनों निवासी टनकपुर, जनपद चंपावत, को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *