नैनीताल और उत्तरकाशी में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा – Rajdhani Ki Hunkar

नैनीताल और उत्तरकाशी में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा

नैनीताल। शहर के जिला कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया, जब मेल आईडी पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा कोर्ट को बम से उड़ा देने की धमकी मिली। धमकी के बाद कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील है। डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा हुआ है। पूरे परिसर को सील कर जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार, सुबह करीब 9:45 बजे जिला जज की मेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम से उड़ने की धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। कहा गया था कि आपकी कोर्ट के जज के चेंबर में आरडीएक्स लगाए गए हैं। जो जल्द ही फटेंगे संदेश में तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस रिजर्वेशन लागू होने से रोकने और कोर्ट को 12:15 बजे तक खाली करने की बात भी कही गई थी।

जिला जज की मेल पर प्राप्त संदेश प्रसारित हुआ तो कोर्ट परिसर में हड़कंप मचा रहा। सूचना पर एसपी जगदीश चंद्र, सीओ रविकांत सेमवाल भारी पुलिस बल के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे। कोर्ट चेम्बर खाली करने के साथ ही मुख्य प्रवेश मार्गों को बंद कर दिया गया। जहां बाहरी व्यक्तियों को चेकिंग के बाद ही भीतर प्रवेश मिला। फिलहाल डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता परिसर के सभी कार्यालयों और कक्षों की जांच में जुटा हुआ है। एसपी ने बताया कि फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। परिसर की तलाशी की जा रही है।

उत्तरकाशी जिला न्यायालय में भी बम होने की सूचना पर पुलिस ने कोर्ट को खाली कराया। जिला जज गुरुबख्श सिंह सहित सभी अधिवक्ताओं को बाहर क‍िया गया। जिला न्यायालय के आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल। बताया जा रहा है कि देहरादून से बम स्क्वॉड की टीम उत्तरकाशी पहुंचेगी, बम स्क्वॉड की जांच के बाद ही अब कोर्ट परिसर को जज व अधिवक्ताओं के लिए खोला जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *