देहरादून में भाई बना हैवान, बहन का मुंह पत्थर से कुचला और काट दी हाथ की अंगुलियां; हत्या कर भागा – Rajdhani Ki Hunkar

देहरादून में भाई बना हैवान, बहन का मुंह पत्थर से कुचला और काट दी हाथ की अंगुलियां; हत्या कर भागा

विकासनगर। कोतवाली विकासनगर अंतर्गत ढालीपुर में युवती की दरांती व पत्थर से वार कर नृशंस हत्या कर दी गयी। बुधवार की रात में चचेरा भाई दवा दिलाने के लिए युवती को साथ ले गया था, वापस न लौटने पर जब स्वजन व ग्रामीणों ने तलाश की तो घर से करीब आधा किमी दूर शक्तिनहर किनारे रोड से नीचे झाड़ियों में युवती का शव बरामद हुआ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव के अलावा बाइक, दरांती, पत्थर, चाबी बरामद की, लेकिन चचेरा भाई गायब मिला। पुलिस की अभी तक की जांच में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आरोपित चचेरे भाई की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एसएसपी अजय सिंह, एसपी देहात पंकज गैरोला नेघटनास्थल का निरीक्षण किया और फील्ड यूनिट व फारेंसिक टीम ने हत्या में साक्ष्य जुटाए।

आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

मृतका के पिता की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करा दिया है। बुधवार की सायं बोक्सा बस्ती ढालीपुर से करीब साढ़े छह बजे चचेरा भाई सुरेंद्र उर्फ माडू अपनी 18 वर्षीय बहन मनीषा उर्फ ज्योति को दवा दिलाने के लिए बाइक से हरबर्टपुर के लिए निकला था। लेकिन जब देर रात तक भी घर नहीं आया तो स्वजन व ग्रामीणों ने तलाश की।

मनीषा का शव उसके घर से करीब आधा किमी पहले शक्तिनहर की रोड से नीचे झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर सीओ भाष्कर लाल शाह, एसएसआई शिशुपाल राणा, चौकी प्रभारी सनोज कुमार आदि मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। युवती का शव बोक्सा बस्ती ढालीपुर जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे झाड़ी में पड़ा था। जिसके सिर पर काफी चोटें थीं। मुंह पत्थर से कुचला गया था, हाथ की अंगुलियां भी कटी हुई थी।

शव की शिनाख्त मनीषा पुत्री आनंद सिंह निवासी बोक्सा बस्ती ढालीपुर के रूप में हुई। मौके पर रात में ही फील्ड यूनिट व फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी, विडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन किए गए। घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर घटनास्थल के पास से सुरेन्द्र की मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त दरांती आदि को बरामद किया। घटना में फरार आरोपित की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने मृतक युवती के स्वजन से भेंट कर उन्हें सांत्वना देते हुए घटना में शामिल आरोित के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आरोपित की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

खून से लतपथ था शव

विकासनगर: कोतवाली में दी तहरीर में मृतका मनीषा के पिता आनंद पुत्र स्व. खेम सिंह निवासी ढालीपुर ने कहा कि बुधवार सायं साढ़े छह बजे उसकी बेटी मनीषा उर्फ ज्योति को उसके भाई का लड़का सुरेन्द्र उर्फ माडू दवाई लेने के बहाने घर से मोटर साईकिल लेकर निकला था। काफी देर होने के बाद इधर उधर तलाश करने पर इनका कई कोई नहीं चला। जिसके बाद फोन के माध्यम से हरर्बटपुर नजदीक चौकी में सूचना दी।

तलाश करते समय उन्हें पता चला कि शक्तिनहर किनारे की रोड के कुलावे के पास मनीषा का शव बुरी स्थिति में पड़ा मिला और वह खून से लतपथ थी। मौके से सुरेन्द्र उर्फ माडू फरार है। तहरीर में कहा कि सुरेंद्र पुत्र छोटा ने ही उसकी पुत्री की हत्या की है और हत्या कर फरार हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *