Uttarakhand
आज दिनांक 26/09/2025 को ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना द्वारा अंगीकृत CLF एकता स्वायत्त सहकारिता गुमटी,कल्याणपुर विकासखंड स्यालदे की द्वितीय वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय ब्लाक प्रमुख स्यालदे श्रीमान मथुरा दत्त एवं अध्यक्षा निदेशक मंडल द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। जिसमें 200 महिलाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें सीएलएफ स्टाफ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-2025 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया । जिसमें जिला इकाई अल्मोड़ा से सहायक प्रबंधक
संस्थाएं एवं समावेशन श्री संदीप जी द्वारा महिलाओं को रीप परियोजना की जानकारी तथा महिलाओं को सहकारिता में प्रत्येक महिला का किस प्रकार से योगदान होना चाहिए आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। मंचासीन अतिथि आदरणीय खण्ड विकास अधिकारी महोदय श्री शैलेन्द्र जोशी जी मण्डल अध्यक्ष श्रीमान कुंदन लाल जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमान प्रवीण कुमार जी, सहायक खंड विकास अधिकारी श्रीमान धन राम एवं श्रीमान हिम्मत गिरी जी उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक, सहायक प्रबंधक संस्थाएं एवं समावेशन श्री संदीप जी रीप ब्लॉक टीम क्लस्टर स्टाफ तथा ब्लॉक मिशन मनेजर स्यालदे NRLM उपस्थिति रहे। बैठक में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले समूह सदस्यों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।