द हैरिटेज स्कूल टीम ए ने टीम बी को आठ विकेट से हराया – Rajdhani Ki Hunkar

द हैरिटेज स्कूल टीम ए ने टीम बी को आठ विकेट से हराया

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही 15वें रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के अंतर्गत द हैरिटेज स्कूल टीम ए व द हैरिटेज स्कूल टीम बी के बीच खेले गए मैच में टीम ए के बल्लेबाजों ने शानदार खेल का परिचय देते हुए आठ विकेट से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के मैदान में खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतर्गत द हैरिटेज स्कूल टीम ए और द हैरिटेज स्कूल टीम बी के बीच मैच खेला गया। मैच में टीम बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच की पहली पारी में टीम बी के खिलाडि़यों ने तेजी से रन बनाने शुरू किए लेकिन उम्दा प्रदर्शन नहीं कर पाए। पहली पारी में चार विकेट खोकर 25 रन बनाए। मैच में टीम ए के खिलाडि़यों ने शुरूआत से ही अपनी टीम के लिए रन जोड़ने शुरू किए।

मैच में टीम ए के बल्लेबाजों ने टीम बी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए अपनी टीम के रन जोड़े और तीन विकेट खोकर 40 रन बनाए।

मैच की दूसरी पारी में टीम बी के खिलाडि़यों का प्रदर्शन निराशाजन रहा और छह विकेट खोकर 19 रन बना ही बना सकी। मैच में टीम ए खिलाडि़यों ने मैच को आठ विकेट से जीत कर अगले दौर मंे प्रवेश किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *