देहरादून: कोरोनेशन अस्पताल में मारपीट का मामला, दस युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा

अस्पताल परिसर में अचानक हुए विवाद के बाद सामने आए वीडियो ने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया। पुलिस ने जांच के दौरान जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर 10 युवकों को गिरफ्तार किया है।

कोरोनेशन जिला अस्पताल में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में डालनवाला पुलिस ने 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी देहरादून ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे

पुलिस के अनुसार, बालावाला निवासी हिमांशु चौहान अपने छह दोस्तों के साथ कोरोनेशन अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान 15 से 20 युवक एक वाहन से वहां पहुंचे और उनका पता पूछने के बाद अचानक मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने कांच की बोतलों और पत्थरों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।

हिमांशु की तहरीर पर डालनवाला कोतवाली में प्राथमिकी संख्या 149/2026 दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो और अन्य माध्यमों से घटना में शामिल युवकों की पहचान शुरू की। पुलिस ने वंश कोठियाल, कपिल वोहते उर्फ सन्नी, अंकित वासोत उर्फ कुसु, समीर ढिंगिया, मुकुल सोनकर, गुंजन कुमार, शुभ सिरोय, विवेक सैनी उर्फ विहान, हर्षित चौहान और हिमांशु भट्ट को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *