हरिद्वार: दिल दहला देनी वाली वारदात, बेटे ने खोया आपा, बेरहमी से पिता के सिर पर किए डंडे से ताबड़तोड़ वार

हरिद्वार

चंडी घाट बस्ती में घरेलू विवाद के दौरान बेटे ने अपने 60 वर्षीय पिता के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

चंडी घाट चौकी क्षेत्र अंतर्गत चंडी घाट बस्ती में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घरेलू काम को लेकर हुए मामूली विवाद में बड़े बेटे ने अपने ही पिता के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता की शनिवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर शाम की है। चंडी घाट बस्ती में 60 वर्षीय प्यारे अपने छोटे बेटे के साथ रात का खाना बना रहे थे। उसी दौरान किसी काम को लेकर प्यारे की अपने बड़े बेटे प्रकाश (27 वर्ष) से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आपा खो चुके प्रकाश ने पिता प्यारे के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया।

सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण प्यारे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। बेटी ने तुरंत नहीं एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार की सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे प्रकाश को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *