दिनांक 10 सितंबर 2026 को ग्रामोत्थान रीप परियोजना के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं परियोजना निदेशक महोदय के दिशा-निर्देशन में दुर्गा होटल, अल्मोड़ा में आयोजित तीन दिवसीय वित्तीय प्रबंधन एवं लेखांकन प्रशिक्षण का तीसरे एवं अंतिम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण में चौखुटिया, द्वाराहाट एवं धौलादेवी विकासखंडों के सीएलएफ के निदेशक मंडल सदस्यों एवं सीएलएफ स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रशिक्षण के तृतीय दिवस में श्री संदीप सिंह, सहायक प्रबंधक–संस्थाएं एवं समावेशन, श्री बृजेश गहतोड़ी, मास्टर ट्रेनर एवं M&E REAP भिकियासैंण तथा श्री दीपक सिंह कुमाटा, M&E REAP ताकुला की उपस्थिति एवं सहभागिता रही।
तृतीय दिवस में प्रतिभागियों को वित्तीय प्रबंधन एवं सीएलएफ के वित्तीय संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। मुख्य रूप से ऑडिट की प्रक्रिया एवं महत्व, वित्तीय अभिलेखों का सत्यापन, लाभांश वितरण की प्रक्रिया एवं संबंधित वित्तीय प्रावधान, सहित अन्य आवश्यक विषयों पर चर्चा एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान करते हुए वित्तीय रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं नियमबद्ध तरीके से संधारित करने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में प्रतिभागियों से प्रशिक्षण फीडबैक प्राप्त किया गया, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया गया। इसके पश्चात प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले सदस्यों एवं स्टाफ को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
इस प्रकार तीन दिवसीय प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य सीएलएफ के निदेशक मंडल एवं स्टाफ की लेखांकन, वित्तीय प्रबंधन एवं ऑडिट संबंधी क्षमता को मजबूत करना तथा वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना रहा।