वित्तीय प्रबंधन एवं लेखांकन प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में प्रतिभागियों को दी व्यवहारिक जानकारी

धौलादेवी/चौखुटिया/द्वाराहाट। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का आयोजन आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड धौलादेवी, चौखुटिया एवं द्वाराहाट की अंगीकृत सहकारिताओं के बोर्ड पदाधिकारियों एवं स्टाफ को Finance Management & Accounting (वित्तीय प्रबंधन एवं लेखांकन) विषय पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री कैलाश नाथ तिवारी, प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक श्री ललित कुमार महावर, सहायक प्रबंधक संस्थायें एवं समावेश श्री संदीप सिंह तथा सहायक प्रबंधक लेखा श्री आनन्द आर्य द्वारा प्रतिभागियों को वित्तीय प्रबंधन एवं लेखांकन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उपार्जन नियमावली, लाभांश वितरण, जनरल एंट्री, कैश बुक एंट्री, अभिलेखों का उचित संधारण एवं वित्तीय प्रबंधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य सहकारिताओं के बोर्ड पदाधिकारियों एवं स्टाफ को वित्तीय कार्यों के प्रति अधिक सक्षम बनाना तथा वित्तीय अभिलेखों के पारदर्शी एवं व्यवस्थित संधारण की समझ विकसित करना रहा।

प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता एवं विषय की बेहतर समझ के लिए उन्हें विभिन्न समूहों में विभाजित कर विषय आधारित प्रश्न दिए गए। इसके पश्चात ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर श्री बृजेश गहतोड़ी एवं ताकुला के मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं वित्त सहायक श्री दीपक सिंह द्वारा विषयों का सरल, सहज एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुतीकरण किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों में वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता एवं अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *