आज दिनांक 26-अगस्त को उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व पूर्व प्रधान के साथ ही उत्तराखण्ड सयुंक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष रहें *वेद प्रकाश शर्मा (86) कल देर रात निधन* पर गहरा शोक व्यक्त कर श्रद्धासुमन अर्पित किये और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की। चंद्रेश्वर नगर मुक्तिधाम घाट पर उनके बड़े पुत्र द्वारा मुखाग्नि दी गई।
सलाहकार केशव उनियाल और प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी के साथ गणेश डंगवाल ने शोक व्यक्त करते हुये कहा कि वेद प्रकाश जी के संघर्ष को नहीं भुलाया जा सकता हैं वह संयुक्त संघर्ष समिति के पूर्व अध्यक्ष के साथ ही पर्वतीय गाँधी स्व इन्द्रमणि बडोनी व भोला दत्त खरोला एवं द्वारिका बिष्ट व लक्ष्मी चौहान व अन्य वरिष्ठ साथियों के साथ ऋषिकेश , रायवाला , हरिपुर व ढालवाला के साथ साथ आसपास भी सभी मातृशक्ति और युवाओं को साथ लेकर सेक्टर वाइज बन्द करने व चक्काजाम से लेकर बैठक व गोष्ठियों में बड़ी जिम्मेदारी निभाते थे।
प्रदेश प्रवक्ता/जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती एवं प्रदेश महामन्त्री रामलाल खंडूड़ी के साथ द्वारिका बिष्ट ने कहा कि 15-वर्षों तक प्रधान रहें वेद प्रकाश ने पृथक राज्य आन्दोलन के साथ साथ उन्होंने समाज में ग्रामीण स्तर तक जनमानस के लियॆ कल्याणकारी कार्य किये आज इन्दिरा नगर कालोनी में सभी गरीब साथियों को बसाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। राज्य आंदोलनकारी मंच ने अभी दो वर्ष पूर्व ही राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर उम्र के आखरी पड़ाव में उन्हें शाल व माला पहनाकर गौरव सैनानी सम्मान से सम्मानित किया था।
आज सुलोचना भट्ट ने कहा कि हमारें राज्य आंदोलनकारी एक एक कर इस दुनियां से जा रहें हैं लेकिन शासन द्वारा अभी तक जिला प्रशासन द्वारा आंदोलनकारी के निधन पर सम्मान के साथ विदाई पर आभार प्रकट किया।
शोक व्यक्त करने वालों में राज्य आंदोलनकारी मंच के साथी व पूर्व कैबिनेट मन्त्री प्रेमचन्द अग्रवाल , सलाहकार केशव उनियाल , प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती , महासचिव रामलाल खंडूड़ी , प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती , कर्मचारी संघ के प्रवक्ता गणेश डंगवाल , समिति अध्यक्ष डीo एसo गुसांई , यात्रा संघ के पूर्व अध्यक्ष सुनील शास्त्री , रुकम सिंह पोखरियाल , विक्रम भण्डारी , युद्धवीर सिंह चौहान , कांग्रेस नेता राजपाल खरोला , गम्भीर मेवाड़ , सत्य प्रकाश जखमोला , प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र भण्डारी , पृथ्वी सिंह नेगी , विजय बलूनी , सुरेश नेगी , हरी सिंह मेहर , चन्द्रकिरण राणा , सुशील चमोली , मनोज नौटियाल , सुमित थापा , विनोद असवाल , सतेन्द्र नौगाँई , प्रभात डण्डरियाल , वेदा कोठारी , राकेश नौटियाल , राजेश पान्थरी , मोहन थापा , द्वारिका बिष्ट , सुलोचना भट्ट , पुष्पलता सिलमाणा , राधा तिवारी , सुलोचना भट्ट , अरुणा थपलियाल , तारा पाण्डे , राजेश्वरी परमार , शकुन्तला रावत , शुभागा फर्स्वाण , रामेश्वरी नेगी , सुलोचना गुसांई , सुशीला चन्दोला आदि।