मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन मे ग्रामोत्थान-रीप परियोजना द्वारा महिला उत्थान का कार्य किया जा रहा है जिसमे परियोजना द्वारा
*नारी शक्ति स्वायत्त सहकारिता, चौकुनी ताडीखेत की तृतीय वार्षिक आमसभा का आयोजन सहकारिता की अध्यक्षा श्रीमती मंजू देवी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संदीप सिंह, सहायक प्रबंधक—संस्थाएं एवं समावेशन, ग्रामोत्थान रीप जिला प्रबंधन इकाई अल्मोड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर आमसभा का शुभारंभ किया गया।*
मुख्य अतिथि महोदय द्वारा ग्रामोत्थान रीप के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों, उनके उद्देश्यों, लक्ष्यों तथा ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण में योगदान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने सहकारिता आधारित आजीविका गतिविधियों को सुदृढ़ करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्थानीय संसाधनों एवं उत्पादों को बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
सहकारिता की अध्यक्षा श्रीमती मंजू देवी द्वारा सहकारिता की उपलब्धियों, वर्तमान गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया तथा सभी सदस्यों से सहकारिता को और अधिक मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग की अपील की गई।
आमसभा के दौरान सहकारिता के वार्षिक व्यवसाय, उद्यम विकास, आय-व्यय एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। अति निर्धन गतिविधि के अंतर्गत 2 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। साथ ही प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर 245 शेयरधारकों को 10% लाभांश के रूप में कुल ₹24,500 की धनराशि वितरित की गई।
*वित्तीय वर्ष 2025–26 में नारी शक्ति स्वायत्त सहकारिता द्वारा ₹10.40 लाख के स्थानीय उत्पादों की खरीद तथा ₹12.48 लाख की बिक्री की गई। इस व्यवसायिक गतिविधि से सहकारिता द्वारा ₹1.78 लाख का लाभ अर्जित किया गया। यह उपलब्धि सहकारिता की मजबूत होती आर्थिक स्थिति, पारदर्शी वित्तीय प्रबंधन तथा सदस्यों की सामूहिक सहभागिता का महत्वपूर्ण परिचायक है।*
कार्यक्रम के अंत में संचालक मंडल के सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण किया गया तथा सहकारिता को निरंतर प्रगति, सुदृढ़ता एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
सदस्यों की सक्रिय सहभागिता एवं सकारात्मक सहयोग के साथ नारी शक्ति स्वायत्त सहकारिता, चौकुनी की तृतीय वार्षिक आमसभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
*