मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा के दिशा निर्देशो एवं मार्गदर्शन मे परियोजना ग्रामोत्थान रीप अल्मोड़ा के द्वारा महिला उत्थान का कार्य किया जा जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है परियोजना माध्यम से दिया बाती स्वायत्त सहकारिता दन्या की वार्षिक आमसभा दिनांक 07/08/26 को वैष्णवी होटल दन्या में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक खण्ड विकास अधिकारी श्री भीम सिंह नेगी जी एवं ग्राम विकास अधिकारी श्री मुकेश पुनेठा जी द्वारा किया गया । कार्यक्रम में सहायक परियोजना प्रबंधक श्री संदीप सिंह जी द्वारा ग्रामोत्थान परियोजना के बारे में विस्तार से बताया। एवं महिलाओं को व्यावसायिक गतिविधि बढ़ाने,रिंगाल यूनिट का कार्य बृहद स्तर में करने हेतु निर्देशित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारिता की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा जोशी जी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025/26 का लेखा जोखा विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया गया एवं 52600 रुपए समूह में लाभांश वितरित किया गया। उत्कृष्ट कार्य कर रहे 8 समूहों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गौली श्रीमती नीमा देवी मूल्यांकन अनुश्रवण वित्त सहायक श्री गौरव पाठक जी एवं आजीविका समन्वयक श्री मनोज बोरा जी ब्लॉक मिशन मैनेजर गीता जोशी,पंकज सनवाल जी, रीप समस्त सहकारिता स्टाप उपस्थित रहे कार्यक्रम मे लगभग 315 समूह सदस्य उपस्थिति रहे।