धर्मपुर विधानसभा हरवंशवाला में सैकड़ों लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की..

देहरादून, धर्मपुर विधानसभा के हरवंशवाला क्षेत्र में विधानसभा प्रत्याशी योगेन्द्र चौहान के नेतृत्व और जिलाध्यक्ष आसपा जितेन्द्र मैनवाल व प्रदेश सचिव प्रीतम कुलवंशी की मौजूदगी में मामराज सिंह राणा, राहुल कश्यप, अनिल कुमार, राहुल कुमार, धीरज कुमार, विनीत नेगी, राहुल चंद्र, पायल देवी सहित सैकड़ों लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

और क्षेत्र फैली सड़क बिजली पानी, पोल लाइट टूटी फूटी सड़कों में भरे पानी आदि तमाम समस्याओं पर चर्चा कर उनके निपटारे हेतु आजाद समाज पार्टी से उम्मीद जाहिर की।

कार्यक्रम में बोलते हुए प्रीतम कुलवंशी जी ने कहा कि हमें अपने वोट की ताकत को पहचानना होगा क्योंकि इस वोट के लिए ही सारी पार्टी के नेता हमारे घर गली मौहल्लों में आते हैं और इस ताकत को हमें बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी ने दिया है।

योगेन्द्र चौहान ने कहा कि हम कोई नेता नहीं हैं हम आपके भाई बेटे जैसे हैं उन्होंने मौजूदा विधायक पर तंज कसते हुए कहा ना हम इस अहंकार में चूर हैं कि हम आज तक कोई चुनाव नहीं हारे ना हारेंगे, तो मैं उनको बता देना चाहता हूं कि ये जनता है ये जिसे कुर्सी पर बैठाना जानती है तो उसे हटाना भी जानती और इस क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए लगता है कि पिछले दस साल में विधायक जी सिर्फ चुनावी वर्ष में ही यहां आए होंगे, हम भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी चीफ नगीना सांसद भाई चंद्रशेखर आजाद के सिपाही हैं और हम दिन रात संघर्ष के लिए तैयार रहते हैं।

जिला अध्यक्ष जितेंद्र मैनवाल ने कहा कि देहरादून की धर्मपुर विधानसभा विकास के नाम पर सबसे फिसड्डी साबित हो रही है और ये क्षेत्र उससे भी ज्यादा विकास में पिछड़ा है इसके लिए हमारी पार्टी क्षेत्र के लोगों के साथ है और योगेन्द्र चौहान व हम सब मिलकर इन समस्याओं के निस्तारण के लिए संघर्ष करेंगे।

महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि हम अपने क्षेत्र की बेहतरी के लिए काम करने की सोच के साथ हर क्षेत्र में पहुंचकर उस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं सिर्फ देखते सुनते नहीं बल्कि उनको लेकर शासन प्रशासन तक भी जाते हैं और जाएंगे।

जिला मीडिया प्रभारी सुशील सैनी ने कहा कि आप सभी क्षेत्र के लोगों को चाहिए कि अपनी इन गली मौहल्ले की सड़क बिजली पानी आदि तमाम समस्याओं को फोटो वीडियो बनाकर हमें भेजें हम शासन प्रशासन को भेजने से लेकर मिडिया में भी चलवाने का काम करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश जी, पूर्व शिक्षा निदेशक रघुनाथलाल आर्य, युवा जिलाध्यक्ष जयदीप कुमार, महासचिव सन्नी थापा, आशीष चौधरी, सुशांत सिंह, सोनी भाई, प्रशांत कुमार, सलीम खान, सरिता पाटिल, राजीव कुमार आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *