सृष्टि कंडारी मौत मामले में बड़ा एक्शन, पति और ननद को देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dehradun शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत के मामले में पति सौरभ खत्री व आरोपित नन्द चारु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

दहेज की मांग को लेकर किया जा रहा था प्रताड़ित 

पुलिस के अनुसार 29 जुलाई को श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) निवासी सीमा कण्डारी ने कोतवाली डोईवाला में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री सृष्टि कण्डारी का विवाह नवंबर 2025 में लच्छमण एन्क्लेव, दिल्ली फार्म, हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुआ था।

विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर सृष्टि को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पति, सास और ननद की प्रताड़ना के चलते उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के परिजनों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। मृतका की मां ने पुलिस को एक वीडियो भी उपलब्ध कराया, जिसमें सृष्टि ने विवाह के बाद ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी

साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए शनिवार को नामजद आरोपी सौरभ खत्री (36 वर्ष) और उसकी बहन सुरभि खत्री उर्फ चारू (37 वर्ष) को लच्छमण एन्क्लेव, दिल्ली फार्म, हर्रावाला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *