उत्तराखंड में मौसम का यलो अलर्ट: देहरादून, उत्तरकाशी और नैनीताल सहित 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

वहीं देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है

मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं।

इसके अलावा हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से मौसम के बदले मिजाज के चलते नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से नीचे से लेकर सामान्य के बीच दर्ज किया गया।

शनिवार को सुबह से लेकर रात तक आसमान में बादल छाए रहे, कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पुलिस व जिला प्रशासन ने मानसून को देखते हुए नदी-नालों के किनारे न रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *