देहरादून के प्रेमनगर में जुए के अड्डे पर छापा, तीन जुआरी गिरफ्तार

देहरादून। प्रेमनगर कोतवाली पुलिस ने जुए के अड्डे पर दबिश देते हुए तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से जुए में लगी 17,400 की नकदी और ताश की एक गड्डी बरामद की है

प्रेमनगर कोवताली के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने बताया कि शुक्रवार रात प्रेमनगर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि दशहरा ग्राउंड में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तीन लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान राव वीरेन्द्र निवासी श्रीगंगानगर, राजस्थान, ध्रुव भारद्वाज निवासी लक्ष्मण चौक और सुगम वर्मा निवासी शिव कालोनी, पटेलनगर, के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कोतवाली प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *