उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले तीन घंटे के लिए येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को अगले तीन घंटों (सुबह 10:57 बजे से दोपहर 1:57 बजे तक) के लिए उत्तराखंड के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और कुछ इलाकों में तेज बारिश के दौर की संभावना जताई गई है

अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और ऊधमसिंह नगर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को अगले तीन घंटों (सुबह 10:57 बजे से दोपहर 1:57 बजे तक) के लिए उत्तराखंड के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और कुछ इलाकों में तेज बारिश के दौर की संभावना जताई गई है।

देहरादून, ऋषिकेश, लक्सर, कोटद्वार, कर्णप्रयाग, देवप्रयाग, थराली, हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, गदरपुर, कौसानी, रानीखेत, मुक्तेश्वर, लोहाघाट, बेरीनाग और गंगोलीहाट समेत आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, नदी-नालों और बिजली गिरने की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन संभावित स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

चौड़ीघट्टी में स्टेट हाईवे ढहा, जोखिम में सफर

अल्मोड़ा: चौड़ीघट्टी क्षेत्र में रामनगर स्टेट हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया। बुनियाद के भूधंसाव की जद में आने से राजमार्ग का आधा हिस्सा धराशायी हो गया है। हालांकि यातायात प्रभावित नहीं हुआ।

अलबत्ता जोखिम के बीच पहाड़ व मैदान को आवाजाही हो रही है। अवर अभियंता मो. कासीमुद्दीन के अनुसार चौड़ीघट्टी के चरीधार में निचले भूभाग पर पहाड़ी खिसकने से सड़क की बुनियाद कमजोर पड़ गई। ऊपरी भूभाग से भी भूस्खलन का खतरा बढ़ रहा है। फिलहाल यातायात सुचारू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *