उत्तराखंड में देहरादून समेत पांच जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

देहरादून। मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है।देहरादून जिले के चकराता, मसूरी, डोईवाला और ऋषिकेश, उत्तरकाशी के पुरोला, पौड़ी के एकेश्वर, कोटद्वार तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ तेज वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी-नालों के किनारे नहीं जाने की सलाह दी है।

उधर, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की सुबह की रिपोर्ट के अनुसार देहरादून जिले में विकासनगर और कालसी क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज की गई है, जबकि अन्य तहसीलों में बादल छाए हुए हैं। जिले में औसत वर्षा 13.71 मिमी रिकॉर्ड की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *