उत्तराखंड में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राज्यपाल

Dehradun

देहरादून उत्तराखंड के राजनीतिक और संवैधानिक इतिहास में सोमवार यानी छह जुलाई का दिन ऐतिहासिक रिकॉर्ड के रूप में दर्ज होने जा रहा है। प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) राज्य के इतिहास में अब तक के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राज्यपाल बन गए हैं। उन्होंने पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के करीब 19 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यह नया कीर्तिमान अपने नाम किया है।

पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के 1,755 दिनों के कार्यकाल काे पीछे छोड़ बनाया नया कीर्तिमान

इससे पहले सबसे लंबे समय तक सेवा देने का रिकॉर्ड राज्य के दूसरे राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के नाम था। उनका कार्यकाल 1,755 दिनों का रहा था। उन्होंने आठ जनवरी, 2003 को पदभार संभाला और 28 अक्टूबर, 2007 तक इस पद को सुशोभित किया

साेमवार को इस पद पर उनका 1,756वां दिन शुरू होने के साथ ही वह उत्तराखंड के इतिहास में सबसे अधिक समय तक सेवा देने वाले राज्यपाल बन ग

वीरभूमि के लिए गौरव का क्षण

सैन्य बहुल उत्तराखंड के लिए यह संयोग बेहद खास और गर्व करने वाला है। देवभूमि और वीरभूमि के रूप में विख्यात इस प्रदेश में एक उत्कृष्ट सैन्य पृष्ठभूमि से आने वाले राज्यपाल के नाम यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। सितंबर, 2021 में कार्यभार संभालने के बाद से ही राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, रिवर्स पलायन, महिला सशक्तीकरण और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *