उत्तराखंड में जल्द दस्तक देगा मानसून, बारिश और आंधी का येलो अलर्ट

देहरादून। पहाड़ों पर बादलों की आवाजाही के साथ रुक-रुककर वर्षा हो रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बावजूद उमस ने बेहाल किया

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर सकता है, जिसके बाद अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में अंधड़, ओलावृष्टि की चेतावनी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य बना रहा। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन इससे उमस से राहत नहीं मिल सकी

पहाड़ों में खासकर कुमाऊं में वर्षा के दौर तेज हो गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन की संभावना है।

वहीं, प्रदेश के अन्य पर्वतीय जिलों और ऊधमसिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर पड़ने व 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 37.1, 26.8

ऊधमसिंह नगर, 38.7, 27.4

मुक्तेश्वर, 23.8, 16.5

नई टिहरी, 27.4, 16.6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *