देहरादून में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई नीट, एसएसपी ने खुद संभाली कमान

देहरादून। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को देहरादून में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए दून पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनपद में कुल 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित नीट परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। परीक्षा में शामिल होने पहुंचे सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई और पूरी चेकिंग के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई।

एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास लगातार पुलिस गश्त रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध या अवांछित गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी गतिविधियों की निगरानी की गई।

वहीं, पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में होटल, ढाबों, धर्मशालाओं और गेस्ट हाउसों की भी सघन जांच की गई। साथ ही केंद्रों के आसपास पुलिस की लगातार निगरानी बनाए रखी गई।

दून पुलिस के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था और सतर्क निगरानी के चलते जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई

अधिकारियों ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से मिले सहयोग के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *