भाजपा नेता विनोद कश्यप हत्याकांड: एक और आरोपित गिरफ्तार, कुल छह पकड़े गए

विकासनगर (देहरादून)। कोतवाली सहसपुर की पुलिस ने बैरागीवाला गांव में हुई भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है।

12 नामजद में से अब तक पुलिस छह आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। फरार चल रहे शेष आरोपितों की धरपकड़ के लिए दबिश जारी है। पुलिस हत्यारोपियों के नाते-रिश्तेदारों का भी सुराग लगा रही है, ताकि जल्द सभी आरोपितों की धरपकड़ हो सके

13 जून की देर शाम सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में आरोपितों ने घर में घुसकर विनोद कश्यप की हत्या कर दी थी। आरोपितों ने विनोद कश्यप और उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर हथौड़े और बेलचे से हमला किया था। इस हमले में विनोद कश्यप के अलावा परिवार के तीन अन्य सदस्य भी घायल हुए थे। विनोद कश्यप की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी।

इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

बताया जाता है कि हत्याकांड से पहले आरोपितों और पीड़ित पक्ष के बीच खेत की सिंचाई के लिए सिंचाई गूल से पानी लेने को लेकर में विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद ही रज्जाक पुत्र मासूम, अमन पुत्र मासूम, यूनूस पुत्र महबूब, जावेद पुत्र मासूम, इम्तियाज पुत्र शम्स, शहबाज, शराफत अली पुत्र लियाकत, मासूम पुत्र महबूब, आदिल पुत्र इम्तियाज, शमून पुत्र जब्बार, सलमान पुत्र युनुस, इंतेजार व करीब 30 से -40 अन्य लोगों ने भगवत प्रसाद (मृतक के पिता) के घर पर हमला कर दिया था।

परिवार के चार लोगों के साथ मारपीट की और हथोड़े से वार कर भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या कर दी थी। मृतक के भाई अशोक ने कोतवाली सहसपुर में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस पांच आरोपितों रज्जाक, सलामन, जावेद, शहबाज निवासीगण बैरागीवाला व इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन निवासी लखनवाला को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। इस बीच मंगलवार रात पुलिस ने एक अन्य आरोपित इंतेजार पुत्र जमील निवासी बैरागीवाला को तिमली गांव से गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा मे जिला कारागार सुद्दोवाला भेज दिया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *