Dehradun: चार जून से राहुल गांधी उत्तराखंड में करेंगे चुनावी शंखनाद, तैयारियां परखने दून पहुंचीं कुमारी सैलजा

लंबे समय बाद उत्तराखंड दौरे पर आ रहे कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं

देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे की तैयारी में जुटे हैं। वही, आज व्यवस्थाओं की समीक्षा और जायजा लेने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा देहरादून पहुंचीं। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत कियालंबे समय बाद उत्तराखंड दौरे पर आ रहे कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैंइस दौरान प्रेसवार्ता कर कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी के चार व पांच जून को उत्तराखंड दौरे से चुनावी शंखनाद करेंगे। कांग्रेस 2027 के चुनाव के लिए एक जुट है। राहुल गांधी के दौरे के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी।

वहीं, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चार धाम यात्रा में प्रदेश सरकार देश दुनिया के श्रद्धालुओं को तो बुला रही है लेकिन व्यवस्था करने में पूरी तरह से नाकाम है। इस बार जनता सब जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *