घबराएं नहीं, अचानक मोबाइल पर तेज बीप संग आया अलर्ट मैसेज; ये है मामला?

उत्तराखंड। शनिवार को सुबह 11 बजकर 41 मिनट पर अचानक मोबाइल पर तेज बीप के साथ अलर्ट मैसेज आया। जिससे घबराने की जरूरत नहीं है।

दरअसल सरकार ़नए इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग कर रही है, जिसके कारण शनिवार को हजारों मोबाइल पर एक साथ तेज बीप और मैसेज आया। यह सिस्टम आपदा के समय तुरंत चेतावनी देने के लिए बनाया गया है।

मैसेज में क्या लिखा था?

उक्त अलर्ट मैसेज अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आया है। मैसेज में लिखा है कि ‘भारत ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्राॅड कास्ट सेवा शुरू की है, जिससे नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना मिल सके। सतर्क नागरिक, सुरक्षित राष्ट्र। इस संदेश को प्राप्त करने पर जनता को कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है। यह एक परीक्षण संदेश है। – भारत सरकार’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *