Tehri Accident: चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर वाहन खाई में गिरा, अंतिम संस्कार के लौट रहे आठ लोगों की मौके पर मौत

Uttarakhand Accident News: घनसाली के तीन गांव के लोग हरिद्वार अंतिम संस्कार में गए थे। वहां से वापस लौटते समय उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप एक वाहन खाई में गिर गया। वाहन में आठ लोग सवार थे। इस दौरान आठों की मौके पर मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार सभी लोग घनसाली के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के थे, जो किसी के अंतिम संस्कार में  शमिल होने हरिद्वार गए थे और वापस आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *