Dehradun: शादी समारोह से पहले रसोई गैस ने बढ़ाई चिंता; 150 ने किया आवेदन, 50 के ही हुए स्वीकृत

रसोई गैस संकट के बीच जिन परिवारों में शादी समारोह है, उनकी चिंता बढ़ गई है। दूसरी ओर आपूर्ति विभाग की ओर से ऐसे लोगों के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं जिसके तहत आवश्यक औपचारिकता के बाद उन्हें दो सिलिंडर दिए जा रहे हैं।

जिले में 13-14 अप्रैल को शादी का बड़ा मुहूर्त है। इसमें गैस सिलिंडर लेने के लिए आपूर्ति कार्यालय पर लाइन लग रही है। मंगलवार को पूरे जिले में विभाग के पास 150 के करीब आवेदन पहुंचे। इन आवेदनों का पूर्ति निरीक्षकों ने सत्यापन किया और 50 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए गैस एजेंसियों को शादी के लिए सिलिंडर मुहैया कराने के आदेश जारी किए हैं। शेष 100 आवेदनों की जांच जारी है

रसोई गैस संकट के बीच जिन परिवारों में शादी समारोह है, उनकी चिंता बढ़ गई है। दूसरी ओर आपूर्ति विभाग की ओर से ऐसे लोगों के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं जिसके तहत आवश्यक औपचारिकता के बाद उन्हें दो सिलिंडर दिए जा रहे हैं। इसके लिए उपभोक्ता को शादी के कार्ड संग आदेश के रूप में एक पत्र कार्यालय से जारी किया जा रहा है

इसमें गैस एजेंसी का नाम भी नहीं लिखा जा रहा ताकि उपभोक्ता अपने निकटतम गैस एजेंसी पर जाकर वह आदेश दिखाकर अस्थायी व्यावसायिक कनेक्शन ले सकता है। इसके लिए जिला आपूर्ति कार्यालय की ओर से सभी गैस एजेंसियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि शादी के सिलिंडरों की आवश्यकता को देखते हुए अपने पास व्यावसायिक सिलिंडर रिजर्व रखें ताकि उपभोक्ताओं को मुहैया कराया जा सके।

20 अप्रैल को शादी समारोह तो 15 तक कर सकते हैं आवेदन

डीएसओ ने पूर्ति कार्यालयों पर हो रही भीड़ और उसकी वजह से लोगों को हो रही असुविधा पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने अपील की कि ऐसे लोग जिनके घर में 20 अप्रैल के बाद शादी हैं। वह 15 अप्रैल तक आकर आवेदन कर सकते हैं। इससे उनको भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अस्थायी कनेक्शन लेने में उनको देरी नहीं होने दी जाएगी।

21203 सिलिंडर पहुंचे, 7882 बांटे गए

मंगलवार को जिले में विभिन्न बॉटलिंग प्लांटों से करीब 21203 गैस सिलिंडर पहुंचे हैं। इनमें से करीब 7882 गैस सिलिंडरों को वितरित कर दिया गया। इनके अलावा 560 व्यावसायिक सिलिंडर आए, उनके सापेक्ष 888 व्यावसायिक उपभोक्ताओं को गैस बांटी गई। जिले में 28499 घरेलू गैस सिलिंडर और 4425 व्यावसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *