Dehradun: ब्रिगेडियर की हत्या को लेकर राहुल गांधी ने जताई चिंता, एक्स पर पोस्ट कर कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

देहरादून

देहरादून के जोहड़ी में हुए गोलीकांड में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की हत्या के मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चिंता जताई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और सरकार को भी घेरा।

उन्होंने एक्स पर लिखा ‘ देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी के जोशी जी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या साफ बताती है कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले ही आज अपने शहर में ही असुरक्षित हैं – आम नागरिक और कई समुदाय डर कर जीने को मजबूर हैं। BJP राज में सिर्फ़ अपराधी बेखौफ और महफूज़ है। कभी शांति और सुरक्षा की पहचान रहा है हमारा उत्तराखंड, आज BJP के ग़ैर-जिम्मेदार नेतृत्व में हिंसा, हत्या और भय के साये में सिमट कर रह गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *