देहरादून के डोईवाला में 15 वर्षीय किशोरी के मतांतरण का प्रयास, महिला सहित तीन पर केस

डोईवाला (देहरादून)। एक 15 वर्षीय किशोरी का मतांतरण करवाने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इसमें दो आरोपित आपस में भाई-बहन हैं, जबकि तीसरा उनका दोस्त है

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि डोईवाला की 15 वर्षीय हिंदू युवती को उसके पड़ोस में रहने वाली महिला, उसका भाई व भाई का दोस्त तीनों मिलकर मुस्लिम धर्म के प्रति प्रेरित करते थे।

आरोपित किशोरी की वेशभूषा, उसके रहन-सहन आदि को भी बदलवा रहे थे। साथ ही उसे नमाज आदि भी पढ़वाते थे।

जब किशोरी की मां को यह जानकारी मिली तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपितों की पहचान राशीद, गुलिस्ता व शारीक के रूप में हुई है। गुलिस्ता व शारीक आपस में भाई बहन हैं, जो कि डोईवाला में देहरादून रोड पर किराये पर रहते हैं।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *