उत्तराखंड पत्रकार माहसंघ के होली मिलन कार्यक्रम में बही स्वरों की रसधारा 

उत्तराखंड देहरादून। 1मार्च 2026 रविवार को उत्तराखंड पत्रकार माहसंघ के होली मिलन कार्यक्रम में बही स्वरों की रसधारा ने कार्यक्रम में रंग घोल दिया वहीं कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन कर विधिवत् कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ जिसमें आरूषि निशंक, भगवत प्रसाद मकवाना उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड, राम विनय सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर सरस्वती वंदना हंसा ग्रुप द्वारा की गई। वही कार्यक्रम में सतीश म्यूजिकल ग्रुप के सतीश वर्मा, रिद्धिमा वर्मा व अन्य कलाकारों द्वारा एक से एक बढ़कर संगीत की प्रस्तुति दे कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया वहीं भागवत प्रसाद मकवाना व विदुषी निशंक को श्रीमती सकलानी द्वारा पुष्प गुच्छ भेट किया वहीं जिला माह मंत्री कृपाल जी द्वारा श्री राम विनय जी का पुष्प गुच्छ भेट कर सम्मानित किया वहीं राकेश भट्ट जी ने संदीप गुप्ता जी को पुष्प गुच्छ भेट किया। वहीं एंजेल नैथानी जो कि 2025में के बी सी में 1250000रुपए जीतने वाली एंजेल नैथानी ने सभी को होली की शुभकामनाएं भेट की। वहीं मां भगवती को भक्ति संगीत द्वारा गढ़वाली गीत द्वारा याद किया गया। श्री निशित सकलानी अध्यक्ष ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी व कहा कि होली रंगों का पर्व हैं जैसे होली में रंगों का उत्साह से एक दूसरे को प्यार से रंग लगाकर प्रेम और सद्भाव बना रहता हैं न केवल ये पर्व रंगों का पर्व है अपितु प्रेम और सद्भाव का भी प्रतीक है। सृष्टि द्वारा कार्यक्रम में मोहक नृत्य रघुवर तेरी राह निहारे पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी। दून डिफेंस एकेडमी के उमेश उनियाल जी ने कहा कि सभी रंगों का उल्लास है होली, जीवन का उल्लास है होली। वहीं वैभव गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से संवाद का अवसर मिलता हैं और गढ़वाली कमाऊंनी, और जौनसारी भाषा के माध्यम से कोरियन कंपनी के साथ 500एपिसोड का कार्टून का कार्यक्रम वीडियो बनाई है जो कि बच्चों को देव भूमि की भाषा बोली और संस्कृति से जोड़े रखेगी। वहीं राकेश शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में अपनी भाषा, बोली, संस्कृति के लिए ऐसे कार्यक्रमों की नितांत आवश्यकता है। इस अवसर पर राजू वर्मा, रुद्र पाल, हरप्रीत सिंह, राजेश राजौरिया, जयपाल वाल्मीकि, दौलत राम, बीना उपाध्याय, मदन उपाध्याय, हेमंत शर्मा, कैलाश सेमवाल, बिजेंद्र सेमवाल , मुकेश मित्तल, आदि उपस्थित रहे वहीं कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति देने के लिए उत्तराखंड पत्रकार माहसंघ द्वारा शील्ड दे कर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *