देहरादून। रायपुर क्षेत्र स्थित शांति विहार में युवतियों की सरेआम पिटाई का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। मारपीट के पीछे युवतियों पर नशा करने और मोबाइल छीनने के प्रयास का आरोप बताया जा रहा है।
वीडियो प्रसारित होने और मामला तूल पकड़ने के बाद, युवतियों की पिटाई करने वाली महिला का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। पुलिस के अनुसार युवतियां नशे में थी, हालांकि मोबाइल छीनने की बात सामने नहीं आई, क्योंकि युवतियां पैदल ही थी।