फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी: विरोध करने पर देहरादून में युवक ने युवती को चापड़ दिखाया

देहरादून। फेसबुक पर प्रसारित पोस्ट पर युवक ने युवती पर अश्लील कमेंट कर दिया। विरोध करने पर आरोपित ने उसे चापड़ दिखा दिया।

मामला गंभीर होने के बावजूद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। उक्रांद की ओर से चौकी के बाहर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी देने के बाद कहीं जाकर पुलिस हरकत में आई, और आरोपित को हिरासत में लिया।आरोपित की पहचान शिव सिंह रावत निवासी राजीवनगर के रूप में हुई है।

एक युवती ने फेसबुक पर कोई पोस्ट की थी, जिस पर शिव सिंह रावत ने युवती पर अश्लील कमेंट कर दिया।

इसके बाद युवती अपने कुछ अन्य साथियों के साथ जब युवक के पास पहुंची तो युवक ने उसके साथ अभ्रदता करते हुए चापड़ दिखाया। इस मामले में युवती की ओर से कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई गई।

कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद भी पुलिस हरकत में नहीं आई तो उक्रांद के पदाधिकारी फव्वारा चौकी के बाहर पहुंचे और आरोपित पर कार्रवाई करने की मांग की।

कार्रवाई न करने पर उन्होंने चौकी के बाहर धरना देने की बात कही।

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि युवती सामाजिक कार्यकर्ता है। युवती ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट प्रसारित की थी। शिव सिंह रावत ने पोस्ट पर आपत्ति प्रकट करते हुए उससे अभद्रता की।

युवती अपने परिचितों के साथ विरोध जताने के लिए मंगलवार को शिव सिंह की लोअर राजीव नगर स्थित दुकान पर पहुंची तो जहां पर आरोपित ने युवती व अन्य लोगों के साथ अभद्रता करते हुए चापड़ दिखाई।

डरी सहमी युवती ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। युवती ने इसकी शिकायत उक्रांद नेताओं से की तो वह भी पुलिस चौकी फव्वारा चौकी पहुंच गए और खूब हंगामा किया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया। चौकी प्रभारी फव्वारा चौक धनीराम पुरोहित ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *